![]() |
काेराेनावायरस का संक्रमण राेकने के लिए पूरा देश 21 दिन तक लाॅकडाउन कर दिया गया है। 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लाेगाें के घराें से निकलने पर पाबं
मोदी ने कहा कि देश का हर राज्य, हर केंद्र शासित प्रदेश, हर जिला, गांव, कस्बा अाैर गली-माेहल्ला लाॅकडाउन रहेगा। यह प्रधानमंत्री से लेकर हर नागरिक पर लागू हाेगा। उन्हाेंने हाथ जाेड़कर प्रार्थना की कि लाेग देश में अभी जहां हैं, वहीं रहें। उन्हाेंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि राेजमर्रा की जिंदगी में लाेगाें काे काेई असुविधा न हाे। जरूरी वस्तुअाें की सप्लाई के उपाय किए गए हैं। लाॅकडाउन के दाैरान लाेग अफवाहाें अाैर अंधविश्वास से बचें। केंद्र अाैर राज्य सरकाराें अाैर डाॅक्टराें के निर्देश अाैर सुझाव मानें। उन्हाेंने चेताया कि बीमारी के लक्षणाें के दाैरान डाॅक्टर की सलाह के बिना काेई दवा न लें। एेसी काेेई भी हरकत जीवन काे खतरे में डाल सकती है। माेदी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि अापके परिवार के सदस्य के नाते घर से निकलने से राेक रहा हूं। बाहर निकलना क्या हाेता है, 21 दिन तक ये भूल जाएं। घर में रहें, घर में रहें अाैर एक ही काम करें कि अपने घर में ही रहें। देशव्यापी लाॅकडाउन ने अापके घर के दरवाजे पर लक्ष्मण रेखा खींच दी है। याद रखें कि इसे लांघकर उठाया सिर्फ एक कदम काेराेना जैसी गंभीर महामारी काे अापके घर में ला सकता है। काेराेना का मतलब समझ लाे कि काेई राेड पर ना निकले।

Hi dosto aap log ghar me hi rhe
ReplyDelete